फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वास्थ्य केंद्रों में संचारी रोग नियंत्रण की शुरुआत

Thu, 02 Apr 2026 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी/बिशारतगंज/मीरगंज। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। फतेहगंज पूर्वी में डॉ. संजीव दिवाकर ने बताया कि एक से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता, मच्छरों से बचाव, बुखार की जांच, टीबी, कुष्ठ रोगियों की स्क्रीनिंग आदि की जानकारी देंगी। गांवों में साफ-सफाई करवाई जाएगी। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करवाया जाएगा। सीएचसी मझगवां में प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने फुल आस्तीन के कपड़े और धूप में बेवजह न जाने की सलाह दी। सीएचसी मीरंगज में चिकित्साधीक्षक डॉ. वैभव राठौर और जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें