फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे का नया रास्ता बनाने की कोशिश पर हंगामा

Sun, 23 Jul 2017 01:16 AM IST
बरेली
विज्ञापन
बरेली - फोटो : बरेली
विज्ञापन
बरेली। बिहारीपुर में बीवी जी की मस्जिद के मदरसे का नया रास्ता गली में खोलने की कोशिश पर हंगामा हो गया। बीजेपी नेताओं ने एसपी सिटी से मिलकर इसकी शिकायत की तो वह सीओ सिटी और कोतवाल को लेकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में सामने आया की निर्माण की अनुमति ही नहीं ली गई। इस पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स भी तैनात कर दी गई है। बीवी जी की मस्जिद में मदरसा भी चलता है। मदरसे का नया रास्ता पीछे गली में खोलने के लिए शनिवार को इसकी दीवार तोड़ने के लिए मस्जिद प्रबंधन ने मजदूर बुला लिए। दरवाजा लगाने के लिए मजदूरों ने दीवार तोड़ने का काम शुरू किया तो मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बावजूद एक समुदाय के लोग दरवाजा लगवाने की बात पर अड़े रहे तो हंगामा शुरू हो गया। तनाव बढ़ने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ पुलिसवाले मौके पर आए तो जरूर पर बिना काम रुकवाये लौट गए। इससे नाराज लोगों ने इलाके के बीजेपी नेताओं को जानकारी दी। बीजेपी नेताओं ने एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण से मुलाकात कर बिना अनुमति निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई। एसपी सिटी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मस्जिद प्रबंधन के लोगों से निर्माण की अनुमति के बाबत पूछा। पता चला के अनुमति ली ही नहीं गई है। इसके बाद काम रुकवा दिया गया। मोहल्ले में तनाव की स्थिति को देखते हुए मस्जिद पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वर्जन निर्माण के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। मोहल्ले के लोगों को भी इस पर आपत्ति है। इन दोनों वजहों से काम रुकवा दिया गया है। एहतियातन पुलिस बल भी तैनात किया गया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें