फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ के नाम पर लूटे गए आम मुसलमान : दुर्विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि वक्फ के नाम पर आम मुसलमानों को लूटा गया। जनकल्याण के कानून से भारत का सबसे बड़ा घोटाला हुआ। वक्फ की जमीन पर व्यावसायिक गतिविधि हुई, पर गरीब मुसलमानों को कुछ नहीं मिला। धार्मिक नेता और राजनेताओं के गुट ने वक्फ संपत्ति लूटकर आम मुसलमानों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा। भाजपा ने संशोधन के द्वारा वक्फ बोर्ड की किसी भी संपत्ति पर वक्फ का दावा करने की शक्ति को हटाया। साथ ही, अन्य अहम संशोधन हुए। महिलाएं भी बोर्ड में शामिल रहेंगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महापौर उमेश गौतम, फरहत नकवी, जफर बेग, डॉ. सैयद हुदा, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें