बरेली। सुनौर देशनगर की साधन सहकारी समिति के सचिव ओमपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर उन्हें हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सचिव जयेंद्र पाल को चार्ज दिया गया है। एआर कोऑपरेटिव बृजेश कुमार परिहार ने बताया कि समिति के सचिव ओमपाल के खिलाफ शिकायत आई थी। उन पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। मामले की जांच एडीसीओ सुधाकर राम को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद