फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अभिलेख अधूरे देख कमिश्नर ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचीं कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने समाधान दिवस में शिकायतों को दर्ज किए जाने वाले रजिस्टर को देखा तो उसमें शिकायतें दर्ज नहीं मिलीं, जिस पर संबंधितों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने 41 शिकायतें सुनीं। बथुआ नवादा गांव के कल्लू व मैकूलाल ने महिलाओं के साथ शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें सरकार की ओर से पट्टे पर आवास मिले हैं। आवास हाईवे की जद में आ गया। हमें मुआवजा दिए ही बिना हटाने की योजना प्रशासन बना रहा है। लावाखेड़ा के मंगलसेन ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के हल्का लेखपाल ग्रामीणों के आय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। गांव के कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास कार, ट्रैक्टर और मकान है। उन लोगों की आय कम कर बना दी जाती है।
गांव का विकास कराए ही सरकारी धन का किया दुरुपयोग
तुमड़िया गांव के नरेश ने शिकायत की गांव में बगैर विकास कराए सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। कमिश्नर ने खंड विकास अधिकारी को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि किसी शिकायतों का समाधान नहीं हो सका। इस मौके पर एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, तहसीलदार दुष्यंत कुमार, समिति सचिव मेघा चर्तुवेदी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें