बरेली। बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने पर बरेली विकास प्राधिकरण ने भवन को सील कर दिया। संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि मॉडल टाउन, स्टेडियम रोड पर जगन्नाथ मिश्रा बिना स्वीकृति के 250 वर्गमीटर में प्रथम व दूसरे तल पर व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य करा रहे थे। सूचना पर बीडीए के सहायक अभियंता मनोज कुमार, धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता सीताराम प्रवर्तन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण को सील कर दिया। संवाद