हाफिजगंज। अगली बरस फिर आना, गणपति बप्पा मोरया के जयघोषों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को देवहा नदी में विर्सजन कर दिया गया। दस दिन से चल रहे गणेश महोत्सव का मंगलवार को विधिवत समापन किया गया। इससे पूर्व कस्बे में विशेष यात्रा निकाली गई। इस मौके पर अभिषेक द्विवेदी, अंकित शर्मा, विचित्र शंखधार, राजेन्द्र, अरुण गुप्ता, दिलीप मौर्य, सुधांशु शर्मा, उषा द्विवेदी, किरनलता मिश्रा, श्रेया गुप्ता, मनोज गुप्ता समेत सैकड़ों भक्त रहे। संवाद