भुता। थाना क्षेत्र के ग्राम बीसलपुर-फरीदपुर मार्ग पर दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर लगने से पिता की मौके पर ही मौत, जबकि पुत्र और दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए बरेली भेजा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तिलहर निवासी मोहम्मद सरताज व उनका बेटा मोहम्मद शहील बुधवार रात लगभग आठ बजे बाइक से अपने रिश्तेदारी बीसलपुर गए थे। यहां दावत में शामिल होकर अपने घर तिलहर लौट रहे थे कि उसी समय बीसलपुर-फरीदपुर मार्ग पर ग्राम अठाना के पास सामने से आ रहे ग्राम रिछोला निवासी बाइक सवार अमित से टक्कर हो गई। इसमें तिलहर निवासी 55 वर्षीय मो. सरताज की मौत हो गई व उनका बेटा शहील घायल हो गया।
दूसरी बाइक चालक ग्राम रिछोला सबलपुर निवासी अमित भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली अस्पताल भेजा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से परिजनों में चीत्कार मच गई है। संवाद