फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डूबी रकम वापस आने की आस, कलक्ट्रेट में उमड़ी पीड़ितों की भीड़

विज्ञापन
शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित कृषि भवन परिसर में लगी भीड़। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में कई नामीगिरामी फाइनेंस कंपनियां आईं और लोगों की जमा पूंजी लेकर चंपत हो गईं। छले गए लोगों को प्रशासन ने आश्वस्त किया कि वे अपने कागजात जमा करें। जिन कंपनियों की संपत्ति जिले में हैं, उसे बेचकर उनका पैसा वापस किया जाएगा। इसके बाद कलक्ट्रेट में शनिवार को भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर तक करीब एक हजार लोग फार्म जमा करने पहुंचे।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक किसी कंपनी की संपत्ति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी प्रशासन के पास नहीं है। ब्योरा जुटाया जा रहा है। लेकिन डीएम के आश्वासन के बाद निवेशकों में उम्मीद जगी है कि शायद डूबी रकम वापस आ जाए। शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम के निर्देश पर फॉर्म जमा होने लगे। बढ़ती भीड़ को देखकर कलक्ट्रेट परिसर में फार्म जमा करने के लिए पांच काउंटर बनाए गए। हर काउंटर पर तीन-तीन कर्मचारियों को बैठाया गया है।
पिछले पांच दिनों से फॉर्म जमा करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को एकाएक कलेक्ट्रेट पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। काउंटर के बाहर काफी लंबी लाइन लग गई। करीब एक हजार लोग कलक्ट्रेट पहुंच गए। देर शाम तक यहां भीड़ जमा रही और फार्म जमा होते रहे। खास बात यह है कि यह किसी को नहीं पता कि रकम मिलेगी या नहीं।
विज्ञापन

कुछ लोगों के लिए बन गया रोजगार
फॉर्म भरने में कई लोगों को दिक्कत आ रही है। बगैर पढ़े-लिखे लोग फार्म नहीं भर पा रहे हैं। इसको लेकर परिसर में ही मुख्य गेट से अंदर तक काफी संख्या में लोग काउंटर लगाकर बैठ गए हैं। जो लोगों के फॉर्म भर रहे हैं। बताया जाता है प्रत्येक फार्म को भरने के 20 रुपये लिए जा रहे हैं तो वही फोटो स्टेट की दुकानों पर भी लोगों की खासी भीड़ उमड़ रही है।
00
किसी अधिकारी की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। पता चला कि कंपनी के जाने के बाद डीएम साहब रुपया दिलवा रहे हैं। फाइनेंस कंपनी में 1.50 लाख रुपये जमा किए थे। कंपनी भाग गई। फार्म जमा करने आए हैं। रुपया कब मिलेगा इसकी जानकारी नहीं है।
- अब्दुल रियाज, बीसलपुर
00
फोटो 16-
स्कूल से छुट्टी लेकर आए हैं। फाइनेंस कंपनी में 75 हजार रुपये जमा किए थे। अब आस लगी है, तो फार्म जमा करने आ गए हैं। सुबह से लाइन में लगे हैं।
- रामप्रकाश शर्मा, नौगवा
00
दो फाइनेंस कंपनियो में करीब 80 हजार रुपये जमा किए थे। कंपनी भाग गई। अब रुपये वापस मिलने की आस में लाइन में लगकर फार्म जमा कर रहे हैं। यहां यह कोई नहीं बता रहा कि रुपये कब मिलेंगे और कैसे। परेशान घूम रहे हैं।
- मोहम्मद असलम, निवासी मोहल्ला शेरमोहम्मद
00
पहले दो वक्त की रोटी की कटौती कर 42 हजार रुपये जोड़कर जमा किए थे। कंपनी भाग गई। अब मजदूरी को छोड़कर फार्म जमा करने के लिए घंटों लाइन में लगे हैं। रकम वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। शायद रकम मिल जाए इस उम्मीद में फार्म जमा कर रहे हैं।
- गिरधारी लाल, गांव मंडरान, अमरिया
------------------
होली तक जमा होंगे फार्म : एडीएम
एडीएम वित्त एवं राजस्व रामसिंह गौतम ने बताया कि कलक्ट्रेट में होली तक फार्म जमा किए जाएंगे। इसके बाद सभी का पूरा विवरण तैयार किया जाएगा कि किसका कितना रुपया बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें