कड़ाके की ठंड से एक युवती की मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन को बिना सूचना दिए गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला पूर्वी नई बस्ती निवासी रफीक अहमद मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रफीक के अनुसार, उनकी चौथे नंबर बेटी बीस वर्षीय रिहाना के सिर में बुधवार सुबह अचानक तेज दर्द उठा और वह ठंड से कांपने लगी। इस पर वह उसे लिहाफ से ढककर कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे तुरंत महानगर ले जाने के लिए कहा। चिकित्सकों के अनुसार, युवती को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, उसकी हालत काफी गंभीर थी, इसे देखते हुए उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन युवती को लेकर महानगर के लिए चले, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने प्रशासन को बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।