फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कृष्णा भोजनालय के किचन में घूमते मिले काकरोच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खाद्य विभाग की प्रदेश स्तरीय 20 टीमों ने बृहस्पतिवार को शहर के 30-35 होटल व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान नामचीन रेस्टोरेंट, थ्री व फाइव स्टार होटलों में स्वच्छता की जांच करते हुए नमूने लिए गए। टीम को स्टेशन रोड स्थित कृष्णा भोजनालय के निरीक्षण में ड्रेनेज सिस्टम जाम मिला। किचन में काकरोच घूमते मिले। खाद्य पदार्थों के भंडारण में गंभीर कमियां मिलने पर नमूना साथ ले गए। खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से रखने व स्टोरेज एरिया की स्वच्छता से जुड़े मानकों पर भी सवाल उठे। सहायक आयुक्त खाद्य संदीप चौरसिया ने बताया कि लखनऊ से विशेष टीमें आई थीं। इसकी जानकारी हमें नहीं है। उनके द्वारा सभी होटल व रेस्टाेरेंट की जांच की गई है। कमियां मिलने पर नमूने लेने के अलावा, नोटिस व जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें