फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सह टिकट पर्यवेक्षक ने बचाई यात्री की जान, डीआरएम करेंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सह टिकट पर्यवेक्षक ने यात्री को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाई। इज्जतनगर मंडल की डीआरएम ने पर्यवेक्षक को सम्मानित करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, इज्जतनगर रेल मंडल के मथुरा छावनी पर कार्यरत मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक नंद सिंह मीणा की ड्यूटी 19715 जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस में थी। ट्रेन के गाेमतीनगर पहुंचने पर उन्हें सूचना मिली कि एक यात्री उतरते समय नीचे गिर गया है और प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच में घायल अवस्था में पड़ा है। उन्होंने आरपीएफ व कोच अटेंडेंट की सहायता से यात्री को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। यात्री की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें