फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ

Fri, 23 Oct 2020 06:39 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
सीएम योगी ने 1535 थानों में किया महिला हेल्प डेस्क का लाइव शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीएम योगी ने शुक्रवार को प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का लाइव शुभारंभ किया। हर रेंज के एक थाने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम योगी को संवाद करना था। बरेली कोतवाली में इसके लिए व्यवस्था की गई थी। शहर विधायक अरुण कुमार, एडीजी, कमिश्नर समेत कई अधिकारी,  एनजीओ की सदस्य सुबह साढ़े नौ बजे पहुंच गए थे। सुबह 10:27 से कार्यक्रम शुरू हुआ और झांसी के बाद शुभारंभ का लाइव रोककर सीएम का संबोधन शुरू हो गया। करीब पौन घंटे के कार्यक्रम में बरेली में सीएम के लाइव संवाद का मौका नहीं मिल सका। मेरठ की महिलाओं से जब सीएम ने जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि अमर उजाला अपने अपराजिता कार्यक्रम से महिला सुरक्षा की अलख जगा रहा है, सीएम ने इस पर खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें