फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi in Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में सीएम ने गेट पर मौजूद लोगों से पूछा- आप क्या करते हैं, सब कुछ ठीक है

Fri, 21 May 2021 04:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर खीरी के दौरे पर हैं। सीएम ने कोविड कमांड सेंटर के निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोरोना को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। पढ़ें उनके पूरे दौरे का ब्योरा...
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर खीरी के दौरे पर हैं 12 बजकर 15 मिनट पर सीएम योगी ने सबसे पहले कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के बाद सीएम योगी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोरोना को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


यह बैठक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच सामंजस्य बैठाने को लेकर हुई। क्योंकि पूर्व में कई भाजपा विधायकों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए मुख्यमंत्री को जनपद में कोरोना को काउंटर करने में असफल बताया था। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष रेखा वर्मा समेत जिले के दोनों सांसद और विधायक मौजूद रहे। 

सीएम ने गेट पर मौजूद लोगों से पूछा- आप क्या करते हैं, सब कुछ ठीक है
खराब मौसम में निर्धारित समय से करीब आधा घंटे की देरी से सीएम योगी शुक्रवार को पुलिस लाइन उतरे। वहां से सीधे कोविड कंट्रोल रूम पहुंचे। सीएम ने गेट पर मौजूद नीरज और विकास से सवाल किया आप क्या करते हैं, जिस पर उन्होंने आने वालों का तापमान ओर ऑक्सीजन स्तर मापना बताया।
विज्ञापन


सीएम ने यही सवाल कंट्रोल रूम में मौजूद डॉ. रिशू, डॉ. विभा एवं राजकुमार व संजय से किया। इस पर कोविड पॉजिटिव मिलने वालों को ट्रेस कर उन्हें संक्रमित होने की जानकारी देकर निरंतर मॉनिटरिंग करना बताया। इसके बाद वहां मौजूद स्टाफ से सब कुछ ठीक ठाक पूछकर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें