फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पांच मिनट के बाद लखनऊ रवाना

Mon, 01 May 2023 07:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ दिन में दो बार बरेली एयरपोर्ट पर उतरे। वह पहले मुरादाबाद जनसभा करने गए। वहां से आने के बाद बरेली एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो गए। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में निकाय चुनाव की जनसभा संबोधित करने के लिए जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर किया। सोमवार सुबह 11.48 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ एयरपोर्ट से बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। महज पांच मिनट में चेंजओवर कर हेलीकॉप्टर से मुरादाबाद रवाना हो गए। 

विज्ञापन


वहां जनसभा करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे मुरादाबाद से बरेली एयरपोर्ट पहुंचे और राजकीय हेलीकॉप्टर से आगे रवाना हो गए। प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन और पुलिस अफसर मौजूद रहे। हालांकि, मुख्यमंत्री ने भाजपा के किसी पदाधिकारी से मुलाकात नहीं की। 

निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। बरेली में भी मुख्यमंत्री योगी की जनसभा की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र का दौरा शुरू कर दिया है। ऐसे में वह बरेली भी आ सकते हैं। भाजपा के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें