फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज आएंगे सीएम, बढ़ेगा सियासी पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम 3:50 बजे बरेली कॉलेज पहुंचेंगे। मतदान में बस कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री का दौरा निश्चित रूप से शहर का सियासी तापमान बढ़ाएगा। नगर निगम और जिला प्रशासन के अफसर शनिवार को पूरे दिन जनसभा स्थल का निरीक्षण करने और शहर की साफ-सफाई कराने में जुटे रहे। जनसभा स्थल के पास से छुट्टा पशु पकड़े गए तो सड़कों पर डिवाइडरों का रंग-रोगन कराया गया। स्मार्ट सिटी में शामिल वार्डों से बिजली के पोल उखाड़े गए। यहां बिजली लाइनें पहले ही भूमिगत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव का बिगुल बजे एक पखवाड़ा हो चुका है। अब तक किसी दल से कोई बड़े स्तर का नेता चुनावी रैली करने नहीं आया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जरूर शुक्रवार को आईएमए हाल में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर गए थे। वहीं, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भी सात मई को आने की चर्चाएं थीं, मगर अब तक उनका कोई कार्यक्रम नहीं आया है।
इधर, नौ मई को प्रचार थम जाएगा। माना जा रहा है कि बरेली में प्रत्याशी बदलने और शाहजहांपुर में ऐन वक्त पर सपा प्रत्याशी के भाजपा में जाने से सपा मुखिया यहां नहीं आ रहे हैं। भाजपा पहले से ही पूरी ताकत झोंके हुए हैं। संगठन के प्रदेश स्तरीय नेताओं को भेज चुकी है। राज्यमंत्री प्रचार कर चुके हैं। स्थानीय स्तर पर सांसद संतोष गंगवार और राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार लगातार मैदान में हैं।
विज्ञापन

अब रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी रैली में एक तीर से कई निशाने साधने का प्रयास करेंगे। उनके भाषण के लिए विभागों ने भी विकास कार्यों की सूची बनाई है, जिसका जिक्र वह भाषण में करेंगे। स्मार्ट सिटी के कार्याें को भी गिनाएंगे और इसके अलावा कानून व्यवस्था मुद्दे पर लोगों के सामने सरकार का पक्ष रखेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के सांसद, विधायक और पदाधिकारी शनिवार को रणनीति बनाते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें