फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 13 को आएंगे सीएम, एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में कर सकते हैं जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शहर दौरा 13 अक्तूबर को प्रस्तावित है। वह बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डाॅ. हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में जनसभा भी कर सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रत्याशी व पदाधिकारियों की तरफ से तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि, जनसभा स्थल तय नहीं हो सका है। पत्र आते ही भाजपा पदाधिकारी व प्रशासन मिलकर स्थल का चयन करेंगे। सीएम बरेली क्लब में चौकीदारों के सम्मान कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसके लिए कोई अधिकारिक पत्र नहीं मिला है। संभावना है कि नौ अक्तूबर को मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र आ सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने बताया कि 13 अक्तूबर को सीएम के दौरे की मौखिक सूचना मिली है। शुक्रवार को पत्र आने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें