फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना : तीन दिन में काम शुरू नहीं होने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सितंबर में सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के काम शुरू होने थे, पर अब तक ठेका लेने वाली गाजियाबाद की फर्म शर्मा कंस्ट्रक्शन ने कार्यस्थल पर न तो अपना ऑफिस बनाया, न ही साइट मैनेजर को तैनात किया। अब शासन ने काम में देरी का संज्ञान लिया है। अगर तीन दिन में काम शुरू नहीं होता है तो फर्म के खिलाफ कार्रवाई होगी। फर्म का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर अनुबंध निरस्त कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक और सूद धर्मकांटा तक सड़क का चौड़ीकरण और सौन्दर्यीकरण प्रस्तावित है। शर्मा कंस्ट्रक्शन के नाम आठ जुलाई को कार्यादेश जारी किया गया था। नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि निविदा की शर्तों के अनुसार कार्यस्थल पर तकनीकी स्टाफ एवं आवश्यक मशीनरी अब तक आ जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फर्म के प्रतिनिधि पवन शर्मा ने 30 सितंबर को कार्य प्रारंभ करने का भरोसा दिया था, लेकिन अक्तूबर भी बीतने जा रहा है। यही हाल रहा तो 15 महीने में काम पूरा नहीं हो सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें