बरेली। फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले व्यापारी जितेंद्र अग्रवाल (60) ने चौपुला पुल से कूदकर जान दे दी। बिहारीपुर ढाल निवासी जितेंद्र शुक्रवार सुबह रोज की तरह घर से टहलने निकले थे। बताते हैं कि वह चौपुला पुल से कूद गए। घटनास्थल पर भीड़ लगने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके बेटे अभय अग्रवाल ने बताया कि मोहल्ले के लोगों से उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता चौपुला पुल से नीचे गिर गए हैं। पिता कुछ समय से बीमार थे। हो सकता है कि वह कमजोरी की वजह से गिर गए हों। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।