फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवादित भूखंड पर हुई सफाई, भनक लगी तो कप्तान ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास के जिस विवादित भूखंड को लेकर दो गुटों में गोलियां तड़तड़ाई थीं, उसकी हाल ही में सफाई हुई है। सूचना पर एसएसपी ने मंगलवार शाम फोर्स भेजकर जांच कराई। राजीव व संजय राना के घरों पर दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। गैंगस्टर में देरी पर मौजूदा व पूर्व इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच एसएसपी ने एएसपी देवेंद्र कुमार को दी है।
विज्ञापन

22 जून को हुए गोलीकांड में इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह को निलंबित किया गया था। इसी कांड की आंच आने पर एसएसपी रहे सुशील घुले का तबादला कर दिया गया। नए एसएसपी अनुराग आर्य ने तेजी से कार्रवाई कराई। तत्कालीन इंस्पेक्टर राधेश्याम के तबादले के बाद कार्रवाई धीमी पड़ गई। एसएसपी के निर्देश के बाद भी मौजूदा थाना प्रभारी धनंजय पांडेय अब तक गैंगस्टर की कार्रवाई नहीं करा सके। आरोपियों की जमानत होने से रासुका की तैयारी भी धरी रह गई। चर्चा है कि एक प्रभावशाली शख्स की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने विवादित भूखंड को तय अनुपात में बांट लिया है।
सफाई व निर्माण की सूचना पर प्लॉट पर टीम भेजकर स्थिति दिखवाई गई। कोई निर्माण नहीं मिला है। सत्यापन के लिए राजीव व अन्य के घर दबिश दी, पर वह नहीं मिले। आरोपियख्पिर गैंगस्टर व अन्य कार्रवाई भी कराई जाएगी। मौजूदा व वर्तमान इंस्पेक्टर की लापरवाही की जांच एएसपी को दी है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें