फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सफाई इंस्पेक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा पार्षद राजेश अग्रवाल ने नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी है। इसमें एक सफाई इंस्पेक्टर कूड़ा उठाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा है। मामले में नगर आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पार्षद राजेश अग्रवाल ने बताया कि सोमाया ग्रीन कॉलोनी के मैनेजर मेरे पास आए। उन्होंने बताया कि नगर निगम का एक सफाई इंस्पेक्टर छुट्टी के दिन डेंटल कॉलेज रोड पर सोमाया ग्रीन कॉलोनी का निरीक्षण करने के लिए आए हैं। कॉलोनी में गंदगी की बात कहकर उन्हें नगर आयुक्त का नाम लेकर धमका रहे हैं। जुर्माने के रूप में पहले 50 हजार रुपये भरने की बात कही बाद में 15 से 20 हजार रुपये मांगने लगे। मामले में नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त सर्वेश कुमार गुप्ता को जांच सौंपी है। बता दें कि इसी सफाई इंस्पेक्टर पर पहले किला क्षेत्र में वसूली पर भी तत्कालीन नगर आयुक्त अभिषेक आनंद कार्रवाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें