फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पटाखा जलाने पर मारपीट, सात घायल, रिपोर्ट

Sun, 08 Nov 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बहरौली गांव में पटाखे जलाने के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इसमें सात लोग घायल हो गए। सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। गांव के हेमपाल ने बताया कि परिवार के बच्चे पटाखे जला रहे थे। पड़ोसियों ने इन्कार किया और हमला कर दिया। इसमें पूनम, हेमपाल, राजू और किशन घायल हो गए। दूसरे पक्ष की अनीता ने पुलिस को बताया कि पटाखों की आवाज से उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। मना करने पर मुन्नालाल पक्ष के कई लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें अनीता, संदीप और पारितोष घायल हो गए। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि संदीप शर्मा, नितिन शर्मा, पारितोष शर्मा व विनीत शर्मा और राजेश, हेमपाल उर्फ बबलू, राजू व विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें