फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गुल की बिजली, ग्रामीण क्षेत्र ज्यादा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। करीब घंटे बारिश, ओलावृष्टि और हवाओं से शहरी बिजली सप्लाई नेटवर्क घंटों प्रभावित रहा, जबकि ग्रामीण इलाकों में दर्जनों स्थानों पर फाल्ट हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति अभी सामान्य नहीं हो पाई है। गुरुवार दोपहर हवाओं के साथ बारिश होने से बिजली नेटवर्क अस्तव्यस्त हो गया। शहर में कोहाड़ापीर, सुभाष नगर, सनसिटी, इज्जतनगर, जगतपुर, सुभाषनगर, शाहदाना, सिविल लाइंस, किला, सीबी गंज समेत दस उपकेंद्रों ठप हो गए। करीब तीन घंटे तक सप्लाई नेटवर्क प्रभावित रहा। एसई शहर एनके मिश्रा ने प्रभावित उपकेंद्रों की मानीटरिंग कर दुरुस्त करा दिया। एसडीओ एमए खान ने राजेंद्र नगर, कोहाड़ापीर, डीडी पुरम आदि इलाकों की स्थिति को सामान्य कराया। सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क अस्तव्यस्त हुआ। एसई ग्रामीण तारिक जलील ने बताया कि बारिश से प्रभावित हुए नेटवर्क की जानकारी सभी एक्सईएन से कहा गया है कि वे बड़े फाल्टों की जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें