फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन के पास खुदाई से बढ़ रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वीर सावरकर नगर में पांच नवंबर को बिजली पोल लगाने से अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने और आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन अधिकारी ने डीएम से आग्रह किया है कि ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए संबंधित विभागों के लिए गाइड लाइंस जारी किया जाना जरूरी है। अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि मैसर्स सीयूजीएल शहर में घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को अंडरग्राउंड पाइप लाइन के जरिये गैस की आपूर्ति कर रही है। गैस पाइप लाइन के पास खुदाई का काम होने से खतरा पैदा हो रहा है, इसलिए जरूरी है कि खुदाई करने वाली इकाई काम शुरू करने से पहले सीयूजीएल की सहमति ले। गैस पाइप लाइन के पास खुदाई का काम करने के लिए सुरक्षा संबंधी उपायों की सूची भी कार्यदायी संस्था से ली जाए। खुदाई की जगह पर सीयूजीएल के लोग भी अग्नि से बचाव के लिए जरूरी उपकरणों के साथ मौजूद रहें। खुदाई से पहले संबंधित संस्था को अग्निशमन विभाग और क्षेत्रीय थाने को भी सूचना देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें