फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ के स्थापना दिवस पर लेखपालों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लेखपाल संघ के 57वें स्थापना दिवस पर रक्तदान किया गया। इस दौरान लेखपालों ने विभिन्न मामले भी उठाए। कार्यक्रम की शुरूआत संघ के संस्थापक स्वर्गीय पंडित मुरारीलाल शर्मा और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने लेखपालों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कहा, लेखपाल आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों से संबंधित कोई कार्य नहीं करेंगे। इस मौके पर आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। स्थापना दिवस पर लेखपालों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद कई लेखपालों ने ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। इस मौके पर भूषित सक्सेना, लाल बहादुर गंगवार, मोहम्मद नासिर, ओमकार सिंह प्रजापति, श्रीदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें