बरेली। उर्दू के चर्चित कथाकार खालिद जावेद को हिंदी की लोकप्रिय साहित्यिक पत्रिका पाखी सम्मानित करेगी। उन्हें वर्ष 2016 का शब्द साधक अन्य भाषा लेखक सम्मान दिया जा रहा है। खालिद इस समय दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में प्रोफेसर हैं। वह मूल रूप से बरेली के निवासी हैं। उनकी रचनाओं में बरेली के परिवेश का चित्रण खासतौर से रहता है। खालिद की कहानियां विदेशी भाषाओं में भी अनुवादित हो चुकी हैं। ब्यूरो