फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण ऐरन व सुप्रिया ऐरन ने गंगा दशहरा एवं गुरुनानक जयंती की दीं शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के श्रद्धालुओं और गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा है कि गंगा स्नान सदियों से चली आ रही पवित्र परंपरा है। प्राचीन ग्रंथों में भी गंगा स्नान की महिमा का वर्णन मिलता है। उन्होेंन सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वह देश समाज और आपस में शांति एवं भाई चारा बनाए रखें और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। इसी तरह गुरुनानक देव जी के जीवन से प्रेरणा लेकर आज के दौर में हम सब मुल्क और समाज में भाई चारा कायम कर सकते हैं। गुरु नानक देव ने हिंदू सनातन धर्म की परंपराओं, संस्कृति, संदेशों और जीवन पद्धति को अगली पीढ़ी को बताएं ताकि आने वाली पीढ़ी उनके विचारों को आगे बढ़ाए और समाज में अमन चैन व सद्भावना कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें