फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम के बंद और कैश न होने से लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बैंक अफसरों के दावे के बावजूद दिवाली के दूसरे दिन कई एटीएम बंद होने या फिर उसमें कैश न होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को बैंक लगातार तीसरे दिन बंद था। इसलिए छुट्टी से पहले एटीएम में कैश भरा गया था, वह खत्म होना शुरू हो गया है। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना था कि छुट्टी के बावजूद एटीएम में नोटों की आपूर्ति की जाएगी। सोमवार को सिविल लाइंस और स्टेशन रोड सहित कई जगहों के एसबीआई के एटीएम बंद रहे। स्टेशन रोड पर ही बंधन बैंक का एटीएम बंद रहा। इस तरह पीलीभीत बाईपास रोड, स्टेडियम रोड, डेलापीर सहित कई जगहों पर कई बैंकों के एटीएम या तो बंद थे या फिर उसमें कैश ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें