बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे आईवीआरआई ओवरब्रिज का दूसरा अंडरपास शनिवार शाम चार बजे से पब्लिक के लिए शुरू करा देगा। इसका औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और नगर विधायक डा. अरुण कुमार करेंगे। बता दें कि पिछले दिनों रेलवे की बैठक में अफसरों ने कहा कि दूसरा अंडर बाईपास 18 अक्टूबर तक तैयार हो जाएगा। इसके तहत ही 19 अक्टूबर को इसकी शुरूआत हो रही है।