बरेली। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ पॉलिथीन का कचरा कम करने के लिए शहर में दस एटीएम लगवाएगा। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि पराग दूध एटीएम की शुरूआत बीडीए कॉलोनी करगैना से की गई है। एटीएम पर 44 रुपये प्रति लीटर दूध मिलेगा।