सीबीगंज। सीबीगंज के गांव गोविंदापुर निवासी इसरार खां छह साल से कुवैत में रह रहे थे। वह वहां एक होटल में वेटर की नौकरी करते थे। कुवैत के समय अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे होटल में उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। होटल स्टाफ ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। कुवैत से इसरार की मौत की खबर उनके गांव पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। पत्नी हलीमा बी ने बताया कि उनका एक 16 दिन का बेटा भी है। इसरार का शव भारत लाने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। तीन दिन में शव भारत पहुंचेगा।