बरेली। इनरव्हील क्लब न्यू नार्थ के सदस्यों ने शुक्रवार को आलमगिरीगंज घी मंडी स्थित वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं जरूरत का अन्य सामान बांटा। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष सीमा टेकरीवाल, मालती सिंह, रमा रानी, मंजुला खंडेलवाल सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे। अच्छे घरों के वृद्धों को वहां रहते देख क्लब के सदस्यों की आंखे नम हो गईं।