बरेली। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह सप्ताह ‘नई तालीम सप्ताह’ के रूप में मनाया जा रहा है। 26 सितंबर से शुरू हुआ सप्ताह दो अक्तूबर चलेगा। इसमें कॉलेजों में तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। अंतिम दिन राष्ट्रीय तालीम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने इस संबंध में सभी डिग्री कॉलेजों को निर्देश दिए हैं।