बरेली। जेवर (राजस्थान) में एयरपोर्ट बनाने के लिए जमीन देने का विरोध कर रहे निर्दोष किसानों को जेल भेजे जाने के प्रकरण में किसान एकता मंच नाराज है। मंच ने किसानों को बिना शर्त के रिहा करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को दिए ज्ञापन में मंडल अध्यक्ष डॉ. नागर ने कहा कि किसानों को रिहा नहीं किया गया तो संघ प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, जगपाल सिंह, शुभम शर्मा, विनय ओबराय आदि शामिल रहे।