बरेली। प्रदेश सरकार अगले माह 24 से 26 अक्तूबर तक अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इसमें प्रमुख भूमिका सिंचाई, धर्म-संस्कृति और पर्यटन विभाग आदि निभाएंगे। इसके तहत बरेली से क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह को दीपोत्सव 2019 आयोजन में सहयोग देने के लिए अयोध्या संबद्ध कर दिया गया है। महानिदेशक जितेंद्र कुमार ने कहा कि आयोजन अवधि वे उनका कार्यालय अयोध्या में कार्य करेगा।