बरेली। परिषदीय स्कूलों में हाल ही में अधिकारियों के निरीक्षण के बाद 55 टीचर अनुपस्थित मिले थे। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बीएसए तनुजा त्रिपाठी को इन सभी टीचरों का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए उनसे स्पष्टीकरण लेने को भी कहा है। डीएम ने सभी एसडीएम, एसीएम, तहसीलदार और बीडीओ की टीम बनाकर परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण कराया था। इसमें नवाबगंज व फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक के एक-एक, शेरगढ़ ब्लॉक के छह, बहेड़ी के तीन, आलमपुर जाफराबाद के एक, भदपुरा के दो, दमखोदा के तीन, मीरगंज के एक, मझगवां के एक, भोजीपुरा के एक, भुता में आठ, बिथरी चैनपुर में दो, मीरगंज में एक और शहर में एक स्कूल की जांच कराई गई थी। ब्यूरो