फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग में चार पहिया वाहनों पर जुर्माना कम हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नो पार्किंग में खड़ी मिलने वाले चार पहिया वाहन स्वामियों को अब जुर्माना में 900 के स्थान पर 700 रुपये भरने होेंगे। हालांकि, तीन पहिया और दोपहिया वाहनों के जुर्माना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बरेली ट्रैफिक पुलिस ने मार्च 2019 से पीपीपी मॉडल पर अनुबंध के तहत नो पार्किंग में खड़े मिलने वाले वाहनों से जुर्माना वसूली शुरू की थी। पीपीपी मॉडल पर क्रेेन इन वाहनों को उठा कर पुलिस लाइंस ले जाती है। वहां वाहन स्वामी को जुर्माना भरना होता है। एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने बताया जुर्माना की रकम को लेकर बृहस्पतिवार को हुई त्रिमासिक बैठक में पाया गया कि चार पहिया वाहन पर 900 रुपये जुर्माना ज्यादा है। ऐसे में इसे कम करके 700 कर दिया गया है। तीन पहिया वाहन से तीन सौ और दोपहिया से पूर्ववत दो सौ रुपये जुर्माना ही वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें