फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में दो घंटे यूरिया की रैक के परिवहन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लालफाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते यूरिया की रैक का परिवहन दिन में एक से शाम तीन बजे तक नहीं होगा। यूरिया के रैक के परिवहन को लेकर आने वाली दिक्कत को देखते हुए प्रशासन ने एसपी ट्रैफिक से रिपोर्ट मांगी थी। लालफाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू करने जा रहा है। इसके बाद यहां यातायात बंद हो जाएगा। इससे चौपुला पुल से बदायूं की तरफ वाहनों का आवागमन संभव नहीं हो सकेगा। यातायात की दिक्कत को देखते हुए एडीएम सिटी ने नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी जेएस राणा को निर्देश जारी किया है कि स्कूल के समय दोपहर एक से तीन बजे तक यूरिया के रैक का परिवहन न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें