बरेली। मलूकपुर से होकर खानकाह नियाजिया सहित कई इलाकों के तख्तों ताजिये और अलम गुजरते हैं। यहां गंदगी और जलभराव से हालत यह है कि लोगों को अकेले निकलना मुश्किल होता है। यौमे आशुरा पर जब यहां से मंगलवार को तख्तों ताजियों के जुलूस गुजरे तो ताजिएदारों को भारी परेशानी हुई। किसी के पैर गंदे हुए तो किसी कपड़े अपवित्र हुए। इससे लोगों में नाराजगी रही। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि मलूकपुर बजरिया की तरफ से नगर निगम आंखें मूंदे बैठा है और कानों में रूई लगा रखी। इस समस्या को वह न देख रहा न सुन रहा है जबकि कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है। अगले महीने आला हजरत का उर्स भी शुरू हो रहा है। यहीं हाल रहा तो जायरीन को भी परेशानी होगी।