बरेली। शासन की तरफ से गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म दिवस पांच जनवरी को गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग के जारी शासनादेश के अनुसार यह पुरस्कार भारत के मूल नागरिक, जो उत्तर प्रदेश में रहते हैं और जिन्हें पूर्व में इस पुरस्कार से नवाजा न गया हो, 15 सितंबर से पूर्व नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम व द्वितीय और सभी तहसीलों में आवेदन कर सकते हैं। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसमें चयनित होने पर एक लाख का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।