फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी और विद्युत कनेक्शन होने पर नहीं मिलेगा मिट्टी तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिन राशन कार्ड धारकों के पास एलपीजी और विद्युत कनेक्शन है, उनको अब मिट्टी का तेल नहीं मिलेगा। आयुक्त खाद्य और रसद विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड धारकों का सर्वे कराकर इसकी सूचना मुख्यालय को देने के लिए कहा है। आदेश में कहा गया है कि जिन राशन कार्ड धारकों के पास एलपीजी रसोई गैस और विद्युत कनेक्शन हैं। उनको मिट्टी के तेल वितरण का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे उपभोक्ताओं को सितंबर माह से ही मिट्टी के तेल वितरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएसओ सीमा त्रिपाठी ने बताया कि जिले ऐसे कार्डधारकों को सूचीबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें