बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से बुधवार को रामगंगा स्थित असीसी नगर कुष्ठ आश्रम में 13 कुष्ठ रोगियों को लकड़ी के बड़े तखत और दरियां बांटी गईं। साथ ही 80 कुष्ठ रोगियों को खाना खिलाया गया। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने कहा कि तखत पाने वाले कुष्ठ रोगी भिक्षा मांगकर गुजर बसर कर रहे हैं। बताया कि कुष्ठ रोगियों के मकान के आगे बरामदे भी बनवाये और कई मकानों के आगे शेड भी डलवाये। इन कार्यों में सुधीर कुमार चंदन, डीडी शर्मा, मधु वर्मा, दीपक जवरानी, राजेश्वरी अत्रि, डॉ. अतुल टंडन, अंकित अग्रवाल, राजीव व अन्य का सहयोग रहा।