बरेली। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना 13 अगस्त को हेलीकाप्टर से सहारनपुर जाते वक्त सुबह नौ बजे पुलिस लाइन ग्राउंड पर 15 मिनट रुकेंगे। हेलीकाप्टर में ईंधन लेने के बाद वह सहारनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। जबकि 14 अगस्त को श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भारद्वाज सर्किट हाउस में सुबह नौ बजे श्रमिक कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। वह 10 बजे पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 11 बजे सर्किट हाउस में श्रम कल्याण परिषद की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे।