बरेली। स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह के नौ और दस अगस्त के दौरे को लेकर प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री दस अगस्त को मंडल के सभी चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक करके संचारी रोग सहित दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में समीक्षा करेंगे। इसके बाद उनके सरकारी अस्पताल के निरीक्षण की भी संभावना है। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री नौ अगस्त की शाम को आएंगे। इसके बाद अगले दिन विकास भवन में मंडल के सभी चिकित्साधिकारियों से साथ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे।