बरेली। पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर दूसरे दिन भी दोपहर भोजनावकाश में धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय इकाई अध्यक्ष खीम सिंह व काउंसलर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 29 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल होगी। इस मौके पर संजय पांडे, धर्मवीर सिंह, अलीम हुसैन, गरिमा थपलियाल, दिनेश सिंह, सुमित कुमार आदि ने विचार रखे।