फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवंतीबाई की छात्राओं ने जगतपुर में कराई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप अभियान के अंतर्गत वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुु महाजन और डॉ. फौजिया खान के साथ जगतपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। मेयर उमेश गौतम और पार्षद मो. यामीन से मीटिंग के दूसरे दिन छात्राएं सीएसआई एके दुबे के साथ वहां पहुंची। इसके बाद निगम टीम की मदद से वहां सफाई कराई गई और लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान बबिता सैनी, देवकी, पूनम राठौर आदि ने स्वयंसेवियों के प्रयास की सराहना की। महाविद्यालय की छात्राओं में मंजू, पूनम, आरती सागर, निशा, मुस्कान, दीक्षा, उरूज, प्रवेश कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें