बरेली। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की स्वयंसेवी छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनु महाजन और डॉ. फौजिया खान के नेतृत्व में नीले और हरे रंग से कनस्तर पेंट करके डस्टबिन तैयार किए हैं। स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2019 के 50 घंटे कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को इन्हें जगतपुर में बांटा जाएगा। इस दौरान लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी जाएगी। लोगों को मोहल्ला और गली साफ रखने के लिए एनएसएस की छात्राएं प्रेरित करेंगे। मंगलवार को कॉलेज में हुए आयोजन के दौरान डॉ. अनु महाजन और डॉ. फौजिया खान ने स्वयंसेवी छात्राओं को स्वच्छ भारत इंटर्नशिप की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रवेश कुमारी, किरण सक्सेना, पूनम, प्रियंका, नीतू, मुस्कान आदि मौजूद रहीं।