बरेली। सनसिटी उपकेंद्र और दोहना के बीच हाईटेंशन लाइन पर आने वाले पेड़ों की छंटाई कार्य शनिवार सुबह से शुरू हो रहा है। इसलिए इस उपकेंद्र से पोषित इलाकों में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी नकुल रावत ने बताया कि यह कार्य 24 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सनसिटी, कूर्मांचल नगर, नार्थ सिटी, वीरसावरकर नगर, बड़ी बिहार और आसपास आबादी में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।