बरेली। रोड पर खड़े होने वाले ठेले हटाने पर ठेला दुकानदार बृहस्पतिवार को पुलिस के खिलाफ एसएसपी से मिले और उत्पीड़न का आरोप लगाया।
सैटेलाइट बस स्टैंड चौराहे पर फलों और खाने पीने की चीजों के ठेले सड़क पर लगने से दिन भर जाम की स्थिति रहती थी। अफसरों के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने बीच रोड पर खड़े होने वाले ठेले हटवाकर किनारे खड़े करा दिए। रोड खाली होने से सैटेलाइट पर जाम की दिक्कत खत्म हो गई। रोड घेरने वाले ठेला दुकानदार इकट्ठे होकर बृहस्पतिवार को एसएसपी के पास पहुंचे। उन्होंने जगतपुर और रुहेलखंड चौकी इंचार्ज पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।