बरेली। हज यात्रियों के लिए लगाए जा रहे हज प्रशिक्षण शिविरों की कड़ी में 23 जुलाई को दरगाह आला हजरत पर शिविर लगाया जाएगा। इसमें हज प्रशिक्षण और टीकाकरण सुबह दस बजे से शुरू होगा। दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि यह शिविर दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी की सदारत में संपन्न होगा। इसमें मरकज के उलमा आजमीन को हज करने का तरीका बताएंगे।